Home » Amir Khan का पुलिसवाला लुक सोशल मीडिया पर वायरल लेकिन क्यों चुने गए Ravi Kishan?

Amir Khan का पुलिसवाला लुक सोशल मीडिया पर वायरल लेकिन क्यों चुने गए Ravi Kishan?

by pranav tiwari
0 comments
Amir Khan का पुलिसवाला लुक सोशल मीडिया पर वायरल लेकिन क्यों चुने गए Ravi Kishan?

फिल्म Laapataa Ladies जिसे किरण राव ने डायरेक्ट किया है। 2024 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में Ravi Kishan ने पुलिसवाले श्याम मनोहर का किरदार निभाया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। Ravi Kishan ने अपनी दमदार अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रोल के लिए पहले Amir Khan ने भी ऑडिशन दिया था? अब उनका ऑडिशन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Amir Khan का Laapataa Ladies के लिए ऑडिशन वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में Amir Khan पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। उनके सामने खाना रखा हुआ है और वह खाते-खाते अपने डायलॉग बोल रहे हैं। हालांकि फैंस का मानना है कि Amir Khan इस रोल के लिए सही चॉइस नहीं थे। कई यूजर्स का कहना है कि Ravi Kishan ने इस किरदार में जान फूंक दी और आमिर उस स्तर का परफॉर्म नहीं कर पाते। एक यूजर ने लिखा आमिर ने Ravi Kishan को चुनकर सही किया वह इस रोल के साथ पूरा न्याय नहीं कर पाते।

खाने के साथ डायलॉग बोलते दिखे Amir Khan

फैंस ने Ravi Kishan की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन बेहद शानदार था। एक फैन ने लिखा इस रोल के लिए Ravi Kishan बेस्ट थे। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा Amir Khan एक बेहतरीन एक्टर हैं लेकिन यह रोल Ravi Kishan के लिए ही बना था। सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि फिल्म की रियल फील में Ravi Kishan की देसी अंदाज वाली अदाकारी ने जान डाल दी।

किरण राव का खुलासा: आमिर को पहले चुना था

बता दें कि फिल्म की डायरेक्टर किरण राव ने पहले Amir Khan को ही इस किरदार के लिए चुना था लेकिन ऑडिशन के बाद उन्हें Ravi Kishan की परफॉर्मेंस ज्यादा दमदार लगी। किरण ने कहा था कि वह फिल्म को असली अंदाज में दिखाना चाहती थीं इसलिए उन्होंने स्टारकास्ट के बजाय किरदार में जान डालने वाले कलाकार को प्राथमिकता दी।

You may also like

Leave a Comment

Get Latest News in Duniya Ki Aawaz 

समाचार (Samachar) | खबरें (Khabre) | समाचार पत्र (Samachar Patra) | समाचार चैनल (Samachar Channel) | ताजा समाचार (Taza Samachar) | राष्ट्रीय समाचार (Rashtriya Samachar) | अंतरराष्ट्रीय समाचार (Antarraashtreey Samachar) | राजनीति (Rajniti) | खेल समाचार (Khel Samachar) | बॉलीवुड समाचार (Bollywood Samachar) | शिक्षा समाचार (Shiksha Samachar) | आर्थिक समाचार (Aarthik Samachar) | मनोरंजन समाचार (Manoranjan Samachar) | प्रमुख समाचार (Pramukh Samachar) | लाइव समाचार (Live Samachar) | ब्रेकिंग न्यूज (Breaking News) | आपातकालीन समाचार (Aapatkaaleen Samachar) | राज्य समाचार (Rajya Samachar) | मौसम समाचार (Mausam Samachar) | विज्ञान समाचार (Vigyan Samachar)

@2025 – Duniya ki Aawaz All Right Reserved.