Home » Auto Expo 2025: गाय के गोबर और पराली से चलने वाली Car बनी आकर्षण, Superbikes और नई तकनीक का दिखा जलवा

Auto Expo 2025: गाय के गोबर और पराली से चलने वाली Car बनी आकर्षण, Superbikes और नई तकनीक का दिखा जलवा

by pranav tiwari
0 comments
Auto Expo 2025: गाय के गोबर और पराली से चलने वाली Car बनी आकर्षण, Superbikes और नई तकनीक का दिखा जलवा

Auto Expo 2025: ऑटो एक्सपो 2025 में प्रदर्शित नई तकनीकों और नवाचारों ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। भारत मंडपम में चल रहे इस मेले में विभिन्न कंपनियों ने भविष्य की तकनीकों और वाहनों को प्रस्तुत किया। सबसे बड़ा आकर्षण एक ऐसी कार रही जो गाय के गोबर और पराली से बने कम्प्रेस्ड बायो गैस (CBG) पर चलती है। इस क्रांतिकारी नवाचार ने पर्यावरण के प्रति लोगों की जागरूकता और सस्ते ईंधन की संभावनाओं को नए स्तर पर पहुंचा दिया है।

गोबर और पराली से बनी CBG कार: सस्ती और पपर्यावरण के अनुकूल
CBG पर चलने वाली इस कार को एक प्राइवेट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने प्रस्तुत किया। यह कार न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि इसकी ईंधन लागत भी अन्य वाहनों की तुलना में बेहद कम है। CBG को गाय के गोबर, पराली और सीवेज वेस्ट से तैयार किया जाता है, जो इसे अन्य पारंपरिक ईंधनों जैसे पेट्रोल और डीजल की तुलना में किफायती बनाता है।

Auto Expo 2025: गाय के गोबर और पराली से चलने वाली Car बनी आकर्षण, Superbikes और नई तकनीक का दिखा जलवा

कंपनी के मैनेजर ने बताया कि यह तकनीक देश में कार्बन फुटप्रिंट कम करने में मददगार होगी। जहां इलेक्ट्रिक वाहनों पर निर्भरता बढ़ रही है, वहीं CBG और CNG जैसे हाइब्रिड ईंधन के उपयोग से देश को दीर्घकालिक लाभ मिल सकता है। हालांकि, इस कार की कीमत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

हेलमेट से लेकर टायर तक
एक्सपो में सिर्फ कार ही नहीं, बल्कि अन्य इनोवेटिव उत्पाद भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। ऐसे टायर भी पेश किए गए हैं, जो वाहन की माइलेज को बढ़ाने में सक्षम हैं। वहीं, हेलमेट में लाईट और मैप जैसी सुविधाओं को जोड़ा गया है, जो यात्रा को और अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनाता है।

Auto Expo 2025: गाय के गोबर और पराली से चलने वाली Car बनी आकर्षण, Superbikes और नई तकनीक का दिखा जलवा

सुपरबाइक्स का क्रेज: युवाओं की पहली पसंद
ऑटो एक्सपो में सुपरबाइक्स का क्रेज भी देखने लायक था। युवा वर्ग में रेसिंग बाइक MGP-30 और Mojon ने खूब सुर्खियां बटोरीं। तीन रंगों में उपलब्ध इन बाइक्स में छह गियर दिए गए हैं और इनके डिज़ाइन को बेहद आकर्षक बनाया गया है। इन बाइक्स को देखते ही युवाओं का उत्साह चरम पर था। हालांकि, इनकी कीमत के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है।

भविष्य की तकनीक: 3D प्रिंटिंग से बने घर
एक्सपो में सिर्फ वाहनों की तकनीक ही नहीं, बल्कि किफायती घर बनाने की तकनीक भी प्रदर्शित की गई। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में एक 3D प्रिंटिंग मशीन पेश की गई, जो घर बनाने की प्रक्रिया को आसान और सस्ता बना सकती है। इस तकनीक से निर्माण सामग्री की लागत 35 प्रतिशत तक घटाई जा सकती है, जबकि समय और श्रम लागत में 50 से 80 प्रतिशत की बचत होती है।

सितारों की मौजूदगी से बढ़ा एक्सपो का आकर्षण
एक्सपो में भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और बॉलीवुड अभिनेता वेदांग रैना ने मर्सिडीज बेंज इंडिया पवेलियन में चार चांद लगाए। इस दौरान ऑल-इलेक्ट्रिक मर्सिडीज G-Class, G 580 को प्रदर्शित किया गया। वहीं, अभिनेता कार्तिक आर्यन ने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पवेलियन में भाग लिया। कंपनी ने उन्हें ब्रेज़ा के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया और ‘More Power to Your Play’ अभियान लॉन्च किया।

एयर टैक्सी और ड्रोन का जलवा
ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में एयर टैक्सी और ड्रोन की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। यहां शहरी गतिशीलता, इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीकों पर आधारित कई पवेलियन लगाए गए हैं।

पर्यावरण के प्रति जागरूकता: कार्बन न्यूट्रल भविष्य की ओर कदम
मंगलवार को ऑटो एक्सपो में “फ्यूचर रेडी सॉल्यूशंस: द पाथ टू कार्बन न्यूट्रलाइजेशन” पर एक कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने कार्बन न्यूट्रलिटी को हासिल करने के लिए रणनीतियों और तकनीकों पर चर्चा की। CBG, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को इस दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

आज है आखिरी दिन
भारत मंडपम में चल रहे ऑटो एक्सपो 2025 का आज आखिरी दिन है। 17 जनवरी को शुरू हुए इस एक्सपो में हजारों लोग भाग ले चुके हैं। यशोभूमि, द्वारका में चल रहा ‘द कंपोनेंट्स शो’ मंगलवार को समाप्त हो चुका है। अगर आप इस नई तकनीक और वाहनों को देखना चाहते हैं, तो आज का दिन आखिरी मौका है।

ऑटो एक्सपो 2025 ने तकनीकी प्रगति और पर्यावरणीय जागरूकता के बीच संतुलन बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। गाय के गोबर और पराली से चलने वाली कार, सुपरबाइक्स, 3D प्रिंटिंग से बने घर, और एयर टैक्सी जैसे नवाचार दर्शाते हैं कि भारत भविष्य की ओर कितनी तेजी से बढ़ रहा है। यह एक्सपो न केवल उद्योग जगत, बल्कि आम लोगों के लिए भी प्रेरणादायक और उपयोगी साबित हुआ।

You may also like

Leave a Comment

Get Latest News in Duniya Ki Aawaz 

@2025 – Duniya ki Aawaz All Right Reserved.